Site icon Crab Gossip

KTM RC 200 हुई लॉन्च, इंजन,पॉवर जनिये क्या होगी किमत?

KTM RC 200

KTM इंडिया ने अपनी RC 200 को नए रंगरूप और अपडेटेड इंजन के साथ लॉन्च किया है। 2025 मॉडल में मेटैलिक ग्रे रंग शामिल किया गया है जो ऑरेंज एक्सेंट के साथ आकर्षक दिखता है। इंजन को BS6 फेज 2 OBD2B उत्सर्जन नियमों के अनुरूप अपडेट किया गया है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 2.54 लाख रुपये है। RC 200 में 199.5cc का इंजन है जो 24.65 bhp की पावर देता है।

 

CREDIT: KTM INDIA(फोटो)

 

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। KTM इंडिया अपनी बाइक को अपडेट करके भारतीय बाजार में अपनी जगह को मजबूत करने की कोशिश कर रही है। हाल ही में कंपनी ने अपडेट फीचर्स के साथ 390 Enduro और 390 Adventure को लॉन्च किया है। अब कंपनी अपने सुपरस्पोर्ट सेगमेंट को भी अपडेट करने लगी है। इसकी शुरुआत कंपनी ने KTM RC 200 के साथ शुरू कर दिया है। कंपनी ने इसे नए कलर के साथ अपडेट किया है। आइए जानते हैं कि KTM RC 200 किन बेहतरीन फीचर्स के साथ आती है।

अपडेट के साथ कितनी बढेगी कीमत?

हाल ही में KTM ने अपनी कुछ मोटरसाइकिलों की कीमतों को बढ़ाया है, जिसमें RC 200 की कीमत में सबसे ज्यादा है। इसकी कीमत 12,000 रुपये बढ़ाई गई है। जिसकी बाइक इसकी एक्स-शोरूम कीमत 2.54 लाख रुपये हो गई है। नया मेटैलिक ग्रे वेरिएंट भी इसी कीमत पर बेचा जाएगा।

दमदार होगा इंजिन 

KTM RC 200 में 199.5cc का सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन का इस्तेमाल किया गया है, जो 24.65 bhp की पावर और 9.2 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसके इंजन को 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है, जो राइड को स्मूद और कंट्रोल बनाए रखता है। इसे कलर के साथ ही इंजन को भी अपडेट किया गया है। इसका इंजन BS6 फेज 2 OBD2B उत्सर्जन नियमों को पूरा करने के लिए अपडेट किया गया है। इसमें डुअल-चैनल ABS के साथ डिस्क ब्रेक्स, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और LED लाइटिंग मिलती है।

बाइक होगी नये कलर में

KTM RC 200 के 2025 मॉडल को नया मेटैलिक ग्रे के साथ अपडेट किया गया है। इसे पुराने ब्लैक और ब्लू के साथ ही बेचा जाएगा। मेटैलिक ग्रे में दो शेड्स दिए गए हैं, जो एक-दूसरे के साथ शानदार लगते हैं। इसमें ऑरेंज कलर का इस्तेमाल चेसिस और फ्रंट फेयरिंग पर किया गया है, जो इसके अट्रैक्टिव लुक देते हैं। इसके ब्लू वेरिएंट में ऑरेंज व्हील्स मिलते हैं, लेकिन मेटैलिक ग्रे और ब्लैक वेरिएंट में ब्लैक व्हील्स दिए गए

 

 

Exit mobile version