हाउसफुल 5 Collection:अक्षय कुमार की कॉमेडी फ्रेंचाइजी हाउसफुल 5 की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। ये फिल्म कल यानी कि 6 जून को थिएटर में रिलीज होगी। हालांकि रिलीज से पहले ही फिल्म का जोरदार कलेक्शन हो रहा है।ऑनलाइन टिकट बिक्री से अब तक हाउसफुल 5, 3.98 करोड़ तक की कमाई कर चुकी है। अभी भी फिल्म की रिलीज को एक दिन बाकी है और उम्मीद है कि कल सुबह से पहले-पहले हाउसफुल-5 एडवांस बुकिंग में 5 करोड़ अब तक कॉमेडी फिल्म हाउसफुल 5 ने कितने करोड़ कमाए चलिए देखते हैं

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अक्षय कुमार-अभिषेक बच्चन और रितेश देशमुख की ‘हाउसफुल 5‘ में इस बार किलर कॉमेडी देखने को मिलेगी। अक्षय की इस फिल्म में कॉमेडी है, ये तो सबको पता था, लेकिन इसके साथ ही एक ‘किलर’ फिल्म के रोमांच को और ज्यादा बढ़ा रहा है। खास बात ये है कि हाउसफुल 5 के दो क्लाइमैक्स है और एक ही समय पर ऑडियंस थिएटर्स में दो अलग-अलग पार्ट्स में देख सकेंगे।अक्षय कुमार के डूबते करियर की नैया हाउसफुल 5 ही पार लगा पाएगी। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं, क्योंकि रिलीज से पहले ही तरुण मनसुखानी के निर्देशन में बनी इस किलर कॉमेडी फिल्म की एडवांस बुकिंग काफी स्पीड में चल रही है। कल तक 2 करोड़ के पार पहुंची फिल्म ने एक ही दिन में इतना अधिक कलेक्शन किया है, जिसे देखकर आप निश्चित रूप से हैरान होने वाले हैं। तो देर किस बात की है, चलिए फटाफट से देख लेते हैं मूवी की एडवांस बुकिंग कमाई के आंकड़े:
पहले दिन इतने करोड़ से ओपनिंग: हाउसफुल 5
इंडिया में पांच हजार स्क्रीन्स पर रिलीज होने वाली फिल्म ‘हाउसफुल 5’ अनुमानित पहले दिन 25 से 27 करोड़ तक की ओपनिंग कर सकती है। कमल हासन की फिल्म ठग लाइफ की रिलीज से पहले ऐसा लग रहा था कि ये मूवी हाउसफुल 5 के रास्ते का रोड़ा बनेगी, लेकिन ऑडियंस रिस्पांस के बाद कहीं न कहीं अक्षय ने राहत की सांस ली होगी।
भाषा | फॉर्मेट | ग्रॉस | टिकट सोल्ड | |
हिंदी | 2D | 27453060.07 | 85443 | |
हिंदी | 2D | 12390151.96 | 40509 | |
ऑल इंडिया | – | 3.98 करोड़ | 12,59,52 |
अब तक हाउसफुल 5 की कमाई?
हाउसफुल 5 की एडवांस बुकिंग रविवार यानी कि 1 जून को शुरू हुई थी और पहले दिन ही इस फिल्म की 1 लाख से अधिक टिकट बिक्री हो गई थी। 17 स्टार्स के साथ रिलीज हो रही इस फिल्म ने बीते दिन तकरीबन ऑनलाइन टिकट बिक्री से 2.45 करोड़ के आसपास की कमाई कर ली थी। अब मूवी के गुरुवार की सुबह तक के आंकड़े आ चुके हैं। सैकनलिक.कॉम की रिपोर्ट्स के मुताबिक, अक्षय कुमार की कॉमेडी फ्रेंचाइजी की अब तक 12 लाख 59 हजार 52 टिकट बिक चुकी हैं।
फिल्म को पूरे इंडिया में अभी तक 14, 277 शोज मिले हैं। ऑनलाइन टिकट बिक्री से अब तक हाउसफुल 5, 3.98 करोड़ तक की कमाई कर चुकी है। अभी भी फिल्म की रिलीज को एक दिन बाकी है और उम्मीद है कि कल सुबह से पहले-पहले हाउसफुल-5 एडवांस बुकिंग में 5 करोड़ के आसपास की कमाई कर लेगी। फिल्म ऑनलाइन और ऑफ लाइन मिलाकर एडवांस बुकिंग में 8.52 तक की ब्लॉक सीट्स है।
हाउसफुल 5 में एक साथ 17 सितारे अहम भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म में अक्षय-रितेश देशमुख और अभिषेक बच्चन के अलावा, सोनम बाजवा, जैकलीन फर्नांडीज, नरगिस फाखरी, सौंदर्या शर्मा, जैकी श्रॉफ, संजय दत्त, नाना पाटेकर मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं।
हाऊसफुल 5 एडवांस बुकिंग में ‘रेड 2’ को पछाड़ा?
‘हाउसफुल 5’ ने एडवांस बुकिंग में अजय देवगन की ‘रेड 2’ को पछाड़ दिया है, जिसने रिलीज से पहले प्री-सेल्स से 6.52 करोड़ रुपये की ग्रॉस कमाई कर ली थी। हालांकि, यह 13.79 करोड़ रुपये की एडवांस बुकिंग वाली ‘छावा’ और 10.09 करोड़ की एडवांस बुकिंग वाली ‘सिकंदर’ को पीछे नहीं छोड़ सकी। ‘हाउसफुल 5’ अब 8.02 करोड़ के साथ साल की तीसरी सबसे अधिक एडवांस बुकिंग वाली फिल्म है।
‘हाउसफुल 5’ का बजट, छुट्टी और कंपीटिशन?
अक्षय कुमार की ‘हाउसफुल 5’ देश की अब तक की सबसे महंगी कॉमेडी मूवी है। इसे बनाने में 225 करोड़ रुपये का खर्च आया है, जिसमें से बड़ा हिस्सा स्टार्स की फीस पर खर्च हुआ है। इसके अलावा प्रमोशन, एग्जीबिशन और बाकी सारी खर्चों को जोड़ दें तो ‘हाउसफुल 5’ का टोटल बजट करीब 375 करोड़ रुपये तक पहुंच जाता है। अच्छी बात यह है कि इस वक्त सिनेमाघरों में इसके सामने कोई बड़ी फिल्म नहीं है। कमल हासन की ‘ठग लाइफ’ गुरुवार को रिलीज जरूर हुई है, लेकिन हिंदी में इसका बहुत जोर नहीं है। सोने पर सुहागा ये कि शनिवार, 7 जून को देश में बकरीद की छुट्टी भी है। लिहाजा, इससे भी कमाई बढ़ने की संभावना है।
यह भी पढ़ें: रेड 2 बॉक्स ऑफिस डे 27: अजय देवगन की हिट थ्रिलर फिल्म चौथे मंगलवार को हुंआ 65 लाख रुपये का कलेक्शन?